•
|
संस्थान की भवन संरचना दिव्यांगजनों की सहूलियत को ध्यान में रखकर की गयी है |
|
•
|
शत-प्रतिशत दिव्यांग छात्र/छात्राओं को छात्रावास की सुविधा बहाल की जाती है |
|
•
|
किसी भी दिव्यांग छात्र/छात्रा से कोई भी शिक्षण शुल्क नहीं लिया जाता है केवल सामान्य शुल्क एवं मेस शुल्क जमा करना होता है |
|
•
|
छात्रावास में रहने वाले डिप्लोमा के 150 छात्र/छात्राओं को फूड सब्सिडी के रूप में रु.1000/- प्रतिमाह प्रदान किया जायेगा|
|
•
|
प्रत्येक दिव्यांग छात्र/छात्रा को नि:शुल्क यूनिफार्म (कोट-पैंट/शर्ट, सलवार/कुर्ता) प्रदान किया जाता है |
|
•
|
अर्ह दिव्यांग छात्र/छात्रा को समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित दरों पर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति की जाती है |
|
•
|
पढाई के साथ-साथ पाठ्येत्तर क्रियाकलापों का भी समय-समय पर आयोजन किया जाता है | इसके अंतर्गत खेलकूद, सांस्कृतिक क्रिया-कलाप, साहित्यिक क्रियाकलापों का आयोजन होता है |
|
•
|
संस्थान परिसर में 24 घंटे नि:शुल्क इंटरनेट/वाईफाई की सेवा उपलब्ध रहती है |
|
•
|
रोजगार/सेवायोजन के दृष्टिगत संस्थान स्तर से इनको बाहरी विशेषज्ञों के द्वारा विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है |
|
•
|
संस्थान के डिप्लोमा उत्तीर्ण दिव्यांग दिव्यांग छात्र/छात्राओं के सेवायोजन की व्यवस्था भी संस्थान स्तर से करायी जाती है |
|